February Calendar 2024 - फरवरी में कौन कौन से त्योहार मनाए जाएंगे

  • 2024-01-24
  • 0

भारत त्योहार का देश है, यहां हर माह कई व्रत व त्योहार मनाऐ जाते हैं। फरवरी का माह आने वाला है और हिंदू पंचांग अनुसार इस माह को फाल्गुन का माह कहा जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से फरवरी साल का दूसरा माह है लेकिन हिंदू कैलेंडर के लिहाज से साल का अंतिम. हिंदू धर्म के अनुसार, नया साल 2024 काफी खास है, क्योंकि इस साल ग्रहों के गोचर के साथ-साथ तीज त्योहार भी पड़ रहे हैं। 

फरवरी माह में महाशिवरात्रि, फुलेरा दौज, सोमवती अमावस्या, माघ पुर्णिमा/Magh Purnima जैसे त्योहार आ रहे हैं। आइए जानते हैं फरवरी के माह में कौन सा पर्व व व्रत किस दिन मनाया जाएगा।

फरवरी 2024 के व्रत व त्‍यौहार की सूची | February 2024 Vrat or Tyohar List

02 Feb 2024 - Kalashtami

02 Feb 2024 - Vivekanand Jayanti

02 Feb 2024 - Masik Krishna Janmashtami

04 Feb 2024 - World Cancer Day

06 Feb 2024 - Shattila Ekadashi

07 Feb 2024 - Budh Pradosh Vrat

08 Feb 2024 - Masik Shivaratri

09 Feb 2024 - Mauni Amavasya or Magh Amavasya

10 Feb 2024 - Magha Gupt Navratri

13 Feb 2024 - Ganesh Jayanti/Chaturthi Vrat

14 Feb 2024 - Basant Panchami

14 Feb 2024 - Valentine’s Day

15 Feb 2024 - Shasti

16 Feb 2024 - Rath Saptami

16 Feb 2024 - Narmada Jayanti

17 Feb 2024 - Masik Durga Ashtami Vrat

18 Feb 2024 - Rohini Vrat

19 Feb 2024 - Shivaji Maharaj Jayanthi

20 Feb 2024 - Jaya Ekadashi

21 Feb 2024 - Budh Pradosh Vrat

22 Feb 2024 - Vishwakarma Jayanti

24 Feb 2024 - Guru Ravidas Jayanti

24 Feb 2024 - Magha Purnima Vrat

24 Feb 2024 - Shri Satyanarayan Vrat

28 Feb 2024 - Sankashti Chaturthi

28 Feb 2024 - National Science Day

 

13 फरवरी 2024 - कुंभ संक्रांति | Kumbh Sankranti 2024

सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करता है, और सुर्य जब किसी राशि में पर्वेश करते है तो उस दिन संक्रांति मनाया जाता है। 13 फरवरी 2024 को सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश में करेंगे, जिस कारण इस दिन कुंभ संक्रांति मनाया जाएगा। इस दिन स्‍नान-ध्‍यान के साथ ही दान-पुण्य का भी विशेष महत्व है। इस दिन आपको सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए और उन्हें जल भी अर्पित करना चाहिए

04 फरवरी 2024 - विश्व कैंसर दिवस | World Cancer Day

विश्व कैंसर दिवस हर साल 4 फरवरी को मनाया जाता है। विश्व कैंसर दिवस/World Cancer Day का उद्देश्य कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाना है और लोगों को इस बीमारी की पहचान, उपचार और रोकथाम के बारे में शिक्षित करना है। इस साल विश्व कैंसर दिवस की थीम “हमारी आवाजों की एकजुट करना और कार्यवाई करना है”।

14 फरवरी 2024 – वेलेंटाइन डे | Valentine's Day 2024

वेलेंटाइन डे को प्यार और रोमांस का दिन कहा जाता है। वेलेंटाइन डे/Valentine Day हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं और एक दूसरे को स्पेशल फ़ील कराते हैं। वेलेंटाइन डे अधिकतर सभी देशों में मनाया जाने वाला प्यार का त्यौहार है।

16 फरवरी 2024 - रथ सप्तमी | Ratha Saptami

हर वर्ष माघ महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को रथ सप्तमी मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रथ सप्तमी/Ratha Saptami पर सूर्य देव का अवतरण हुआ था इसलिए इस दिन सूर्य देव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इसे भानु सप्तमी भी कहा जाता है। इस दिन सूर्य पूजन करने से आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है।

16 फरवरी 2024 – नर्मदा जयंती | Narmada Jayanti

भारत में नदियों को बेहद ही पवित्र माना जाता है। गंगा, यमुना और सरस्वती की तरह नर्मदा नदी भी बेहद ही पवित्र और पूजनीय है। हर साल माघ के महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को नर्मदा जयंती/Narmada Jayanti मनाई जाती है। इस साल नर्मदा जयंती 16 फरवरी को मनाई जाएगी। यह दिन नर्मदा नदी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।

18 फरवरी 2024 – रोहिणी व्रत | Rohini Vrat

रोहिणी व्रत रोहिणी नक्षत्र के दिन किया जाता है इसलिए इस व्रत को रोहिणी व्रत कहा जाता है। यह व्रत हर महीने आता है। फरवरी में रोहिणी व्रत/Rohini Vrat 18 फरवरी, रविवार को मनाया जाएगा। ये व्रत खासतौर पर महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी आयु के लिए किया जाता है। इस व्रत को करने से जीवन के दुख-दर्द दूर होते हैं और जीवन में खुशियां आती हैं।

19 फरवरी 2024 – शिवाजी महाराज जयंती | Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti

शिवाजी महाराज जयंती हर साल 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मदिन के रूप में मनाई जाती है। शिवाजी महाराज मराठा साम्राज्य के संस्थापक थे। शिवाजी जयंती/Shivaji Maharaj Jayanti मुख्य रूप से महाराष्ट्र में लोकप्रिय है। शिवाजी एक महान राजनेता और योद्धा थे। लोग इस दिन को बेहद ही गर्व और सम्मान के साथ मनाते हैं।

28 फरवरी 2024 – राष्ट्रीय विज्ञान दिवस | National Science Day

हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस/National Science Day मनाया जाता है। 28 फरवरी के दिन ही भारत में पहली सबसे बड़ी वैज्ञानिक खोज हुई थी, जिसे “रमन इफ़ेक्ट” के नाम से जाना जाता है। यह देश के महान वैज्ञानिक सीवी रमन का अविष्कार था, जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस दिन का उद्देश्य लोगों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना है।

Related Blogs

Know the Status of Your In-Laws with the Best Astrology App

As it is well-said that marriage is not a union of two people, but it connects two families together. Therefore, marriage queries often accompany questions related to In-Laws or how will be your relationship with them after marriage. Well, the experience can be complex and nuanced.
Read More

Know the Best Timing of Buying a Property using Astrology App

Do you want to know the right time to purchase a property through astrology? Do you look up astrology to determine if each property purchase should be profitable and peaceful? If yes, then Vinay Bajrangi Karma Astro App is the solution of all your concerning queries and in this article, we will emphasise several aspects of property astrology and how it helps individuals decide their purchase for a residential or commercial property.
Read More

How reliable is Astrology App for Predicting Foreign Settlement?

In India, almost everyone dreams to settle down abroad. With different ambitions and varied purposes, a lot of people struggle to migrate to foreign land. There are so many types of formalities that one has to complete to finally fly to a country of one’s dream. But, there are examples of people who try their best to go abroad but at the last moment, they end up staying in India.
Read More
0 Comments
Leave A Comments